उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कच्ची शराब बेचने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से 47 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस बंडिया चौराहे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वार्ड पांच में एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 27 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम माया उर्फ महारानी पत्नी बादशाह निवासी बण्डिया किच्छा बताया। दूसरे मामले में पुलिस ने धौराडाम क्षेत्र में गन्ना सेंटर के निकट एक व्यक्ति को कच्ची शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम सुरजीत पुत्र अवतार सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद किच्छा बताया।