उत्तराखण्डमुख्य समाचार

यूटिलिटी वाहन खाई में समाया, चालक घायल

देहरादून

देर रात्रि एक स्थानीय कॉलर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि साकणीधार, कौड़ियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुची और रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति को चिकित्सालय पहंुचाया। इस दौरान सूचना पर पोस्ट ब्यासी में व्यवस्थापित एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मनोज रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन यूटिलिटी था जिसमें वाहन चालक ही सवार था जो कौड़ियाला से लगभग 10 किलोमीटर आगे एक कनेक्टिंग रोड पर वाहन को बैक करते समय अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 400 मीटर लुढ़कते हुए मेन हाइवे पर आ गिरा। जबकि वाहन चालक बीच में ही छिटककर पहाड़ी पर अटक गया था। इस अवसर पर रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे व अत्यंत दुर्गम मार्गों से होते हुए घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 द्वारा एम्स ऋषिकेश पहुँचाया गया।