जसपुर में राजकीय शिक्षक संघ चुनाव आज, तैयारी पूरी
काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को होगा। राजकीय शिक्षक संघ की स्थानीय शाखा के लिए अध्यक्ष समेत सात पदों पर चुनाव होना है। अध्यक्ष पद पर कौशल चौधरी, हरीश चौहान, मंत्री पद पर तजम्मुल हसन, पंकज अग्रवाल किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव संयोजक सरजीत सिंह ने बताया कि अधिवेशन के बाद चुनाव होंगे। इसका सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
