उत्तराखण्ड

तिब्बती होम्स और वाइनबर्ग ने जीती इंटर स्कूल फुटबाल ट्रॉफी

मसूरी। वाइनबर्ग एलन स्कूल में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में बालिका में पांच और बालक वर्ग मे आठ स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें एशियन स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, सहूलियत हॉल गर्ल्स रेजिडेशल स्कूल, इकोले ग्लोबल गर्ल्स स्कूल ने बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने वेटेज हाल स्कूल को 1 से 0 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। वहीं बालक वर्ग में तिब्बतन होम्स ने एशियन स्कूल को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती। अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य लिसेथ टंडेल, एनएस नेगी, चंपा, सुनिल कुमार, जगमोहन, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।