उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल से आप के शिष्टमंडल ने की भेंट
देहरादून
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक शिष्टमंडल ने आज उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल व विधायक पंजाब से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट करते हुए पवित्र गंगाजल भेंट किया तथा शाल ओढ़ा कर प्रभारी का स्वागत किया। इस अवसर पर शिष्टमंडल में उपस्थित प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्षगण डा. आरपी रतूड़ी, नरेश शर्मा एवं आजाद अली ने उत्तराखंड राज्य में आम आदमी पार्टी की संगठनत्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रभारी ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद वह अति शीघ्र उत्तराखंड का दौरा करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रभारी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब पार्टी के सेवक तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि हमको मिलजुलकर मजबूती से अपने नेता का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड में पार्टी को फिर से खड़ा करना है तथा देवभूमि में आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए निरंतर काम करना है।
