उत्तराखण्डमुख्य समाचार

छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन

देहरादून

श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स के प्रांगण में नये शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाल विकास अधिकारी तरूणा चमोला, प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नव निर्वाचित छात्रों को उनके पदानुरूप प्रधानाचार्य द्वारा एैशे व बैज अलंकृत किये गये। इस अवसर पर चारों सदनों के सदनाध्यक्षों ने अपने अपेन सदन के कैप्टन को अलंकृत किया। इस अवसर पर हैड ब्वाय पंकज सिंह व हैड गर्ल सौम्या लखेडा को मुख्य अतिथि तरूणा चमोला ने अलंकृत किया और उन्हें उनकी जिम्म्ेदारियों और कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।