उत्तराखण्डमुख्य समाचार

अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों का नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच

देहरादून 

कोरोना संक्रमणकाल में विभिन्न अस्पतालों में आउटसोर्स के माध्यम से अनेकों पदों पर से हटाये गये कर्मचारियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। आज स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वर्क्स यूनियन के बैनर तले सभी हटाये गये कर्मचारी गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया। इस दौरान विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी जैसे ही सुभाष रोड के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं पर धरने में बैठ गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 1662 कार्मिकों का भविष्य अधर में लट गया है और जब तक सरकार द्वारा रिक्त पदों पर सीधी भर्ती नहीं की जाती है तब तक समस्त कर्मचारियों को सररकारी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए, भविष्य में अगर सरकार द्वारा रिक्त पदों पर सीधी भर्तियां की जाती है तो कोविड कर्मचारियों को परीक्षा में 15 प्रतिशत की छूट दी जाये और उन्हें निरंतर सेवा विस्तार दिया जाये। वक्ताओं ने कहा कि उनके पास डिग्री तो है लेकिन नौकरी नहीं है और कोरोना काल में विभिन्न अस्पतालों में आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी जिन्होंने महामारी के समय सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और सरकार ने 15 मार्च को समस्त कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर अनेकों कार्मिक शामिल रहे।