कार का शीशा तोड़कर चार बैटरे चोरी
रुड़की। गांव सढोला माजरा निवासी एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात ने उसमें रखे चार बैटरे चोरी कर लिए। गांव सढोला माजरा निवासी राजवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह गांव साढोली में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुक गया था। उसकी कार में 4 बैटरे रखे हुए थे और कार रिश्तेदार के घर में खड़ी कर दी थी। सुबह के समय जब वह घर के लिए चलने लगा तो कार का शीशा टूटा दिखाई दिया। देखने पर कार में रखे चारों बैटरे भी गायब मिले। थानाध्यक्ष दीप कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
