उत्तराखण्ड

फार्मासिस्टो ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

 

रुड़की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर इमलीखेड़ा पीएचसी समेत अन्य पीएचसी पर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी फार्मासिस्ट छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि दस-बारह दिन में फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित मांगों का समाधान कर शासनादेश जारी नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। अगले तीन दिन सभी फार्मासिस्ट काली फीती बांधकर ड्यूटी करेंगे।