उत्तराखण्ड

दिव्यांगों को मिलेंगे सहायता उपकरण

 

रुड़की। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को पंजीकरण के बाद भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से दिव्यांग सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे। मंगलवार को नारसन ब्लॉक कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से भारत सरकार की एपिड योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन व फोल्डिंग छड़ी आदि उपकरणों को निशुल्क वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 दिव्यांगों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया। योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगों ने अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य प्रपत्र संलग्न कर जमा कराए।