उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मेयर समेत काग्रेंसजनों ने मुस्लिम समाज को दो ईद की शुभकामनाएं

हरिद्वार

ईद के त्योहार के अवसर पर मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम और सौहार्द को त्योहार है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हिंदू मुस्लिम एकता का एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण में से एक है। मेयर ने हमें अपने आपसी भाईचारे को बनाए रखना है।
पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार हम लोग मुस्लिम भाइयों के त्योहारों में पहुंचते हैं उससे भी कहीं ज्यादा मुस्लिम भाई हिंदुओं के त्योहारों में शुभकामनाएं देते हैं यह भाईचारा हमेशा कायम रहे यही आज मां गंगा से प्रार्थना करते हैं।
पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि हिंदुओं का कोई भी त्योहार बिना मुस्लिमों के पूरा नहीं होता। हिंदुओं के त्योहारों में भी मुस्लिम भाई बहुत मदद करते हैं। यही हिंदू-मुस्लिम भाईचारा है जो कायम है और रहेगा। इस दौरान शुभम अग्रवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, जिला महासचिव सपना सिंह, मेयर प्रतिनिधि मनोज जाटव, जिला महासचिव दिनेश पुंडीर, रविश भटिजा,मेयर प्रतिनिधि जगदीप असवाल, अंकुर सैनी, गौरव चौहान, महासचिव सुबोध बंसल, शैलेंद्र सिंह, देवेश गौतम, मेयर प्रतिनिधि बृजमोहन बर्थवाल आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।