उत्तराखण्डमुख्य समाचार

किसान हाट में जैविक उत्पादों की बिक्री हुई

चम्पावत

उद्यान विभाग की ओर से बस स्टेशन में किसान साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इस दौरान स्थानीय काश्तकारों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्टॉल लगाए। रविवार को लगे किसान बाजार में लोगों ने मेथी, हरा प्याज, धनिया, मटर, स्थानीय दाल, मसाले, अचार, जूस, छांछ, दूध , दही, आंवला, सोयाबीन, काले भट्ट आदि की खरीददारी की। स्थानीय काश्तकारों के अलावा महिमा स्वयं सहायता समूह, गोल्ज्यू किसान उत्पादन संघ, पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह, भगवती स्वयं सहायता समूह ने दुकानें लगाई।