स्कूलों पर लगाया मनमानी का आरोप
रुडकी। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने खानपुर में बैठक की। मोर्चा के जिला प्रभारी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार किसान की काफी फसल खराब हुई है। इससे किसान परेशानी में है। उधर, जिन स्कूलों में उनके बच्चे पढ़ते हैं, वहां बच्चों पर फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस न देने पर उनका वार्षिक परीक्षाफल रोक दिया गया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और स्कूलों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में सुधीर चौधरी, कामिल प्रधान, संदीप चौधरी, सतीश प्रधान, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल थे।
