उत्तराखण्डमुख्य समाचार

काम पर वापस नहीं बुला रही निजी कंपनी

रुड़की

लक्सर क्षेत्र के अर्जुन सिंह, सुभाष चौधरी, अंकुश, विकास, मनोज, सुमित शर्मा, विश्वपाल, विपिन, अश्विनी, अमर देव ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वे लक्सर की एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। पिछले दिनों कंपनी अधिकारियों ने घाटे की बात बताकर उन्हें हटा दिया था। उनको भरोसा दिया गया था कि घाटे से उबरने पर उन्हें वापस बुला लिया जाएगा। आरोप लगाया कि कंपनी काफी पहले से अच्छा मुनाफा कमा रही है। वह बार बार अधिकारियों से काम पर बुलाने की मांग कर रही है लेकिन अधिकारी चक्कर कटवार रहे हैं। उन्होंने डीएम से रोजगार वापस दिलाने की मांग की है।