Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

डिवाइडर से कार टकराई, तीन घायल

रुड़की

कलियर में अनियंत्रित होकर कार दोनों नहरों के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत तीनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।