स्वयंसेवकों ने कस्बे में निकाला पथ संचलन
रुड़की
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बा भगवानपुर में पथ संचलन कार्यक्रम किया। पथ संचलन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। पथ संचलन पर लोगों ने कई जगह पर पुष्प वर्षा की। रविवार दोपहर बाद कस्बे में स्थित हरिश्चंद्र कैलाशवति सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। आरएसएस का पथ संचलन कस्बे की सरस्वती शिशु मंदिर प्रारंभ होकर कदम से कदम ताल मिलाते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर पर संपंन हुआ। कदम मिलाकर अनुशासन में चल रहे आरएसएस के कार्यकर्ताओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर आ गई। ग्रामीणों ने पथ संचलन करने वालों पर पुष्प वर्षा भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पथ संचलन के समय भगवानपुर नगर संचालक पंडित जगन्नाथ, नगर कारवां अवनीश, खंड घोष प्रमुख बबलू, डॉ. अंकुर, कर्मण्य गोयल, धनीराम, अजय गोयल, डॉ. राजेश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, सुशील पेगवाल, रचित अग्रवाल, भूपेंदर सिंह, नीरज शर्मा, मोहित यादव, अजित धीमान, सत्यपाल, वैभव अग्रवाल, भगवती प्रसाद, ककू पंडित, अमित शर्मा, नवीन सैनी, सुधीर कुमार, चन्दन सैनी, सुशील राठी, अन्नु शर्मा, कमल वर्मा, विपिन वर्मा, दीपक कुमार, अमर और विराट गोयल आदि मौजूद रहे।
