राठ जन विकास समिति की कार्यकारणी की बैठक आयोजित
देहरादून,
राठ जन विकास समिति की कार्यकारणी की बैठक राजीव नगर देहरादून मे अध्यक्ष शेखरांनद रतूड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे गत कार्यकारिणी की बैठक का अनुमोदन किया। बैठक मे अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी ने अवगत कराया कि 27 मार्च को समिति के महासचिव कुलानंद घनसाला जोकि सुप्रसिद्ध साहित्यकार है के द्वारा रचित नाटक उज्यायड का मंचन नगर निगम टाउन हॉल मे राठ जन समिति समिति के द्वारा किया जायेगा, जिसमें मुख्य अथिति के रूप मे कमल घनशाला, कुलपति ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी रहेंगे। इस अवसर पर समिति के महासचिव घनशाला द्वारा सभी कार्यकारणी के सभी सदस्यों को पहाड़ की संस्कृति और बोली भाषा के संवर्धन के लिए अपने स्तर भी प्रयास करने होंगे। इस नाटक के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास है, जो पहाड़ी समाज के भोलेपन और कानून की जातिलताओ को दर्शाता एक सुन्दर नाटक है। इस अवसर पर बैठक मंे पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
