उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मिनिमम पेंशन रुपये 7500 महंगाई भत्ता मंजूर करवाये जाने की मांग को रैली निकाली

देहरादून

मिनिमम पेंशन रुपये 7500 महंगाई भत्ता मंजूर करवाये जाने और बजट में प्रावधान किये जाने और बिल पास किये जाने की मांग को लेकर पेंशनरों ने राजधानी में रैली निकाली। यहां ईपीएस 95 नेशनल एग्रीटेशन कमेटी के जिलाध्यक्ष टी एस बिष्ट के नेतृत्व में पेंशनर परेड ग्राउंड के पास इकटठा हुए और वहां से केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिनिमम पेंशन रुपये 7500 महंगाई भत्ता मंजूर करवाये जाने और बजट में प्रावधान किये जाने और बिल पास किये जाने की मांग को लेकर पेंशनरों ने राजधानी में रैली निकाली और घंटाघर पर जाम लगाया। इस अवसर पर पेंशनरों ने कहा कि यह उचित मांग कोश्यारी समिति (राज्यसभा पिटीशन 147) की सिफरिश के अनुसार (रूपये 3000 या अधिक तथा उस पर मह गांई भत्ता) 7-8 वर्षों में बढ़ी हुई महगांई को देखते हुए की गई और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की सही व्याख्या करते हुए ईपीएफओ द्वारा लगाई गई तथ्यहीन शर्तों को उपलब्ध ऑनलाइन सिस्टम से हटाकर वास्तविक वेतन पर उच्च पेंशन के विकल्प की सुविधा बिना किसी भेदभाव के ईपीएस 95 पेंशनर्स को प्रदान की जाए, जिससे उन्हें सही अर्थों में न्याय मिल सके। इस अवसर पर ईपीएस पेंशनरों ने कहा कि पेंशनर्स को तथा उनकी पत्नी पति को मुफ्त मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए और जिन सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का ईपीएस 95 योजना में शामिल नहीं किया है उन्हें उसका सदस्य बनाकर योजना में लाया जाए अथवा 5000 रूपये की राशि पेंशन के तौर पर प्रदान की जाए देश में ऐसे सेनि कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर कई पेंशनर्स थे।