कब्जे की शिकायत गलत मिली
रुड़की।
भगवानपुर के सिसौना गांव के ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराई। जांच में शिकायत गलत पाई गई, जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई थी, वह व्यक्ति अपनी जमीन पर सही काबिज पाया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम वापस लौट आई। बताया गया है कि सिसौना गांव के ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भगवानपुर को गांव के एक तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।
