चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
रुड़की
घर में घुसकर नकदी चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नगदी बरामद कर ली है। सैफ निवासी टांडा भनेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को अमन निवासी मोहल्ला मलानपुरा ने उनके घर में घुसकर 13 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और नकदी बरामद कर ली है।
