उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सगे भाइयों पर हमला, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

मामूली विवाद के चलते दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया गया। पिता ने इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिनेश पुंडीर निवासी मोहल्ला तेलियान शरीफ नगर ने बताया कि उनका पुत्र वंश अपने बड़े भाई अनमोल को स्कूटर से कनखल चौक बाजार छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अंकुश नाम के एक युवक ने फोन कॉल कर उसके बेटों को शंकर आश्रम सुभाष नगर वाली गली में बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में उसके बेटे बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने उसके बेटों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।