किसानों का दून में चौदह को प्रदर्शन
रुड़की
भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों समस्याओं को लेकर 14 मार्च को देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। नगला इमरती में भारतीय किसान यूनियन क्रांति की बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि यूपी में किसानों की बिजली माफी का ऐलान कर दिया गया है लेकिन उत्तराखंड सरकार इसके भी किसानों को किसी भी तरह की राहत नहीं पहुंचा रही है। कहा कि 215 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया चल रहा है। बिजली, पानी, खाद और कृषि यंत्रों के दाम लगातार बढ़ रहे। इसके चलते किसानों की आर्थिक लगातार खराब होती जा रही है। कहा कि अधिकतर किसानों का चूल्हा कर्ज से चल रहा है। कहा कि 14 मार्च को किसानों को साथ लेकर देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि यूपी की तरह बिजली माफी का ऐलान करने के साथ जमीनों के सर्किल रेट पहले की तरह की जाए। साथ खाद और कृषि यंत्रों पर छूट दी जाए।
