उत्तराखण्डमुख्य समाचार

साइबर ठग ने खाते से 2.65 लाख निकाले

रुड़की

साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम साफ कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शहर के लम्बे समय से लोगों को साइबर ठग अपना शिकार बना रहे है। कभी तंत्र विद्या, बुकिंग, लॉटरी और फर्जी फेसबुक आईडी से लोगों को झांसा देकर खाता खाली किया जा रहा है। गंगनहर कोतवाली को पश्चिमी अंबर तालाब निवासी सचिन कुमार त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी को खाते से 75 हजार निकाले गए। 4 फरवरी को खाते से 1.90 हजार की रकम निकाली गई। बैंक जाकर खाते से निकली रकम की शिकायत की थी। जिसके बाद बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत की थी। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।