दून का युवक स्मैक संग लक्सर में गिरफ्तार
रुड़की
मुखबिर ने पुलिस को बताया कि एक युवक स्मैक लेकर खड़ंजा कुतुबपुर गांव आने वाला है। कोतवाल अमरजीत सिंह, दरोगा बबलू चौहान, सिपाही मनोज वर्मा व होमगार्ड आजाद सिंह की टीम गांव के बाहर घात लगाकर बैठ गई। आधी रात के बाद टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपने पास स्मैक होने की बात बताई। तलाशी लेने पर युवक के पास से 187 ग्राम स्मैक मिली। स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। इस पर पुलिस आरोपी फिरोज पुत्र युसुफ निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
