उत्तराखण्ड

टनकपुर में शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़

चम्पावत। टनकपुर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान टनकपुर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानखेडा शिव मंदिर, विष्णुपुरि शिव मंदिर, पंचमुखी महादेव, सैलानीगोठ शिव मंदिर आदि जगहों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दोरान भक्तों के शिव जयकारों के साथ मंदिर गुंजायमान हो उठा।