उत्तराखण्डमुख्य समाचार

विस से बर्खास्त कार्मिकों का आंदोलन जारी

देहरादून,

उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त 228 तदर्थ कार्मिकों ने अपनी पुनः बहाली की मांग को लेकर विधानसभा के पास अपने आंदोलन पर डटे रहे, वहीं सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यहां विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त 228 तदर्थ कार्मिकों ने कहा है कि उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कार्मिकों को विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, इस दौरान कार्मिक उनके साथ हुए अन्याय एवं भेदभाव को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्मिकों का कहना है कि जब राज्य गठन से लेकर अब तक विधानसभा में एक ही प्रक्रिया से नियुक्ति हुई है तो कार्यवाही केवल 2016 एवं उसके उपरांत की नियुक्तियों पर ही क्यों की गई। इस अवसर पर कहा गया कि कार्मिकों के इस आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसी एवं अन्य विपक्षी दल भी खुलकर सामने आए हैं, यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित विभिन्न कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंटकर बर्खास्त कार्मिकों की बहाली के संबंध में वार्ता कर ज्ञापन भी सौंपा है। इस अवसर पर अनेकों बर्खास्त कर्मचारी शामिल रहे।