उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कच्ची शराब के साथ एक युवक धरा

हल्द्वानी

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम गश्त के दौरान जानकारी मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब की तस्करी कर रहा है। इस पर एसआई कमित जोशी ने टीम के साथ आरोपी पंत सिंह निवासी बाजपुर उधमसिंहनगर को मल्ला फतेहपुर मार्ग से पकड़ लिया। आरोपी के पास से 36 पाउच शराब बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।