कोरोनेशन अस्पताल में हुआ दंत जांच शिविर का आयोजन
देहरादून। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कोरोनेशन जिला अस्पताल में दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डा. शिखा जंगपांगी, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डा. मनोज उप्रेती ने शुभारंभ किया। दंत चिकित्सक डा. शोभित पाल सिंह, डा. पंकज कोहली, दंत विज्ञानी सतेंद्र रावज, शैलेंद्र द्विवेदी ने मरीजों की जांच की और ओरल हाईजीन दंत संबंधी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं दांतों के स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। शिविर में करीब सौ मरीजों को परामर्श एवं उचित जांच की गई। इस दौरान डा. इशिता चमोली, डा. शुभदा, डा. अनुष्का बधानी, पीआरओ प्रमोद पंवार आदि मौजूद रहे।
