उत्तराखण्डमुख्य समाचार

दून सिख वेलफेयर सोसायटी 90 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को करेगी सम्मानित

देहरादून

दून सिख वेलफेयर सोसायटी की चन्दर नगर में सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक में शहर के 90 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को मार्च 2023 में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस सम्बन्ध में सलाहकार कमेटी की बैठक अगले सप्ताह होगी, जिसमें इस योजना को कार्यन्वित करने का निर्णय लिया जायेगा। यहां वर्ष 2023 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सोसायटी के नये अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मदान की अध्यक्षता में सदस्यों को शपथ दिलाने एवं दो मिनट्स की विश्व शान्ति के मौन प्रार्थना से हुई। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला ने वर्ष 2022 के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकरिणी के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए नये अध्यक्ष जसबीर सिंह मदान, सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा एवं कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिहं के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों से सोसायटी के श्रेष्ठ व सराहनीय कार्य कर सोसायटी के नाम को रोशन करेंगे। इस अवसर पर एएस भाटिया ने नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं शुभकामनाएं कविता द्वारा किया। इस अवसर पर सेवा के इस त्रैमास के कार्यों पर सदस्य अर्जुन दास भारद्वाज, जीएस जस्सल, जेसी शर्मा, भाटिया, जीएस डंग, गुरजीत सिंह, केके अरोड़ा, जेसी आहूजा, जग्गी तथा हरवींन कौर ने भाग लिया। इस अवसर पर अगले त्रैमास के सेवा कार्य मंे पांच सुझाव आये और अन्त में 90 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानित करने का फैसला लिया गया।