उत्तराखण्डमुख्य समाचार

टेक होम राशन के एक वर्ष से रूके हुए भुगतान की मांग

देहरादून

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को बाल विकास विभाग द्वारा टेक होम राशन के एक वर्ष से रूके हुए भुगतान की मांग की है। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वयं सहायता समूहों से जुडी हुई कोमल एवं अन्य महिलाओं ने कहा कि उनका एक वर्ष का टेक होम राशन का भुगतान रूका हुआ है वहीं विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनके समक्ष रोजी रोटी का सकट पैदा हो गया है। वह बैकों की किश्त भी अदा नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनके समक्ष आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है सभी समूहों पर लाखों रुपये का कर्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से स्वयं सहायता समूहों को बाल विकास विभाग द्वारा टेक होम राशन का भुगतान नहीं किया गया है जब एक वर्ष से भुगतान नहीं किया जा रहा था, नये नये स्वयं सहायता समूहों को उक्त कार्य से क्यों जोड़ा गया? और क्योंकि सभी समूह जो टेक होम राशन का कार्य कर रहे हैं सभी के ऊपर 12 लाख से करोड़ से ऊपर का कर्ज सिर पर है। जहां से राशन खरीदते थे वहां के व्यापारियों ने चार प्रतिशत ब्याज समूहों के ऊपर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि समूह महिलाओं को परिवार के लोग भी प्रताड़ित कर रहे हैं,जिससे महिलाएं क्षुब्ध होकर आत्महत्या तक करने को तैयार हो गई है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलायें शामिल रहीं।