बीस लीटर कच्ची शराब बरामद
रुड़की। पुलिस ने एक व्यक्ति से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। लंढौरा चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध पुलिस को दिखा। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ संदिग्ध को रोककर पूछताछ की और बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि अमन पुत्र बबलू निवासी ग्राम थिथौला कोतवाली मंगलौर से कच्ची शराब बरामद की है।
