यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म
हरिद्वार। इंद्रलोक कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में कॉलोनीवासियों की ओर से रविवार को वैदिक विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के यज्ञमान पंकज चौहान और अल्का चौहान ने यज्ञ को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया। यज्ञ के पुरोहित चौधरी देवपाल सिंह राठी रहे। यज्ञ में निरंजन मलिक आर्य, कुलबीर सिंह आर्य, नरेंद्र सिंह तेवतिया, रेणु राजपूत, अन्वी, धर्मवीर सिंह, प्रांजल, मनवीर सिंह, रजनी राठी, मयंक सिरोही, मुख्तयार सिंह चौधरी, जसवती गुलिया आदि आर्य परिवार मौजूद रहे।
