उत्तराखण्ड

पांच जुआरी गिरफ्तार

रुडक़ी

पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6400 रुपये बरामद किए हैं। उप निरीक्षक विनोद सिंह रावत को सूचना मिली थी सोलानी पार्क के पास आग का बाग है। जहां पर जुआ खेला जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास की घेराबंदी कर ली। पांचों लोगों से 6400 रुपये बरामद किए गए। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि सचिन निवासी मोहल्ला अफगानान पूर्वी दीपक मेडिकल स्टोर के पास सरसावा जिला सहारनपुर, धूम सिंह निवासी नगला खारी कुबुतशेर जिला सहारनपुर, अजय कुमार निवासी तहसील के सामने गली नम्बर.2 कोतवाली लक्सर, मांगेराम निवासी तेलीपुरा उर्फ पीतपाल थाना सरसावा जिला सहारनपुर और लोकेंद्र निवासी उन पुराने बाईपास थाना झिंझाना जिला शामली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6400 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल लईक अहमद, भीम दत्त, अनिल शर्मा, विनोद चपराना और कपिल शामिल रहे।