बारिश के बाद एआरटीओ कार्यालय हुआ जलमग्न
रुडक़ी
रुडक़ी में शनिवार को बारिश होती रही। बेलड़ा क्षेत्र में कुछ समय को मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते एआरटीओ कार्यालय जलमग्न हो गया। इसके चलते कार्यालय आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर को सुबह से ही काले बादलों ने घेरे रखा। रुडक़ी में सुबह से ही बारिश का दौर भी जारी रहा। रुडक़ी के बेलड़ा में कुछ देर तेज बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई मूसलाधार बारिश के बाद बेलड़ा के आसपास क्षेत्र में जलभराव हो गया। बेलड़ा में एआरटीओ कार्यालय परिसर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। इसके चलते एआरटीओ कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
