देवीधुरा मंदिर में पुलिस ने लगाये कैमरे
चम्पावत
मां वाराही धाम देवीधुरा में पाटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर के गेट, मुख्य मंदिर, गबौरी, भीमशिला क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, कोषाध्यक्ष विशन सिंह चम्याल, उपाध्यक्ष रमेश राणा, उमेद मेहरा, मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह, नवीन राणा, ईश्वर सिंह, तारा सिंह, विनोद चम्याल, चंदन सिंह, कीर्ति बल्लभ जोशी, विक्रम कठायत, विनोद जोशी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
