परीक्षा रद् होना युवाओं के साथ खिलवाड़: कुरैशी
अल्मोड़ा
आप के यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कि राज्य में सत्ताधारी भाजपा युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहीं है। पेपरों में धांधली रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। जिससे आज युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे है। कहा कि जिस तरह लेखपाल पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, उससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा सरकार नकल माफियों को रोकने में नाकाम है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
