उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शारदा नदी से अज्ञात शव बरामद

चम्पावत

शारदा नदी में बैराज के पास से पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बीती देर शाम टनकपुर बैराज पर कुछ लोगों को नदी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।