20 जनवरी के बाद शारदा से खनन पर होगा निर्णय
चम्पावत
20 जनवरी के बाद शारदा नदी से इस सत्र के खनन कार्य पर निर्णय लिया जाएगा। शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि बीते दिन की गई बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि कारोबारियों से बातचीत के बाद खनन को लेकर एकजुटता से फैसला लिया जाएगा। कारोबारियों का कहना है कि सरकार प्रदेश में एक समान रॉयल्टी लागू करें। जिससे कि उनका कारोबार प्रभावित ना हो।
