आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को निर्देशित करने का किया अनुरोध
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और जोशीमठ मामले से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करके राज्यपाल को सौंपी। आज विधायक चकराता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें जनपद चमोली के जोशीमठ भू धंसाव की आपदा में सरकार के अपर्याप्त राहत-बचाव कार्यों के सम्बंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन के ज्ञापन के माध्यम से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु सरकार को निर्देशित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भारी भू धंसाव की अर्पिय घटनाओं के चलते न केवल जोशीमठ नगर पर संकट छाया है अपितु वहां पर निवार करने वाले हजारों हजार स्थानीय लोग बेघर होने की कगार पर पहंुच गये हैं। ज्ञापन में कहा गया कि जोशीमठ क्षेत्र में लगातार घट रही भूस्खलन की घटनाओं से आवासीय मकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दरारे पड चुकी हैं, वहीं जाडे के इस मौसम में भयावह त्रासदी से होने वाली जनहानि का सामना भी करना पड सकता है। ज्ञापन में कहा गया कि अक्टूबर 2022 से जोशीमठ नगर व आसपास के क्षेत्र में मकानों में हल्की दरारें आना प्रारंभ हो गई थी और धीरे धीरे दरारें बढती गई। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान व मकान जमींदोज हो गये हैं जिस कारण लोगों में आÿोश व्याप्त है। इस अवसर पर कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
