उत्तराखण्डमुख्य समाचार

विपक्ष ने लगातार जोशीमठ की घटना कों लेकर सीएम से मांगा समय, लेकिन नहीं दियाः करन माहरा

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि जोशीमठ के मामले पर सरकार गैर जिम्मेदार दिखाई दे रही है। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार जोशीमठ की घटना कों लेकर मुख्यमंत्री से समय मा°गा गया, लेकिन नहीं दिया जा रहा है इससे सरकार की संवेदनशीलता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 20 दिन से मशाल जुलूस, प्रदर्शन हो रहे हैं किसी भी मंत्री नें प्रवास नहीं किया है। इस मामले पर सरकार संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। आज तक कैबिनेट की बैठक तक नहीं बुलाई है। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा मामले में सरकार ने एक दिन में ही कैबिनेट की बैठक बुला दी इस अभी तक सरकार नें इसे आपदा घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लोग घर कों लेकर ही चिंतित नहीं बल्कि रोजी-रोटी कों लेकर भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकार गैर जिम्मेदार रुख अपना रही है और लगातार तीन दिनों से मुझे मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया जिससे यह साफ होता है कि सरकार कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लोगों को भी वही मुआवजा दिया जाना चाहिए, जो मुआवजा र्बीीनाथ धाम के लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लोग पीपलकोटी एवं गौचर में रहने के लिए तैयार नहीं हैं जोशीमठ के लोगों का कहना है कि देहरादून के आसपास के इलाकों में उन्हें बसाया जाए, जैसे कि टिहरी विस्थापितों को देहरादून के आसपास के इलाकों में बसाया गया है। उन्होंने कहा कि किराये के नाम पर वहां के लोगों को रूपये 5000 की आर्थिक सहायता देना वहां लोगो के साथ छलावा है। कांग्रेस यूपीए के शासनकाल में बडी परियोजनाओं को बंद करने का काम किया गया। इस अवसर पर कई कांग्रेसजन मौजूद थे।