दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ खत्री ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, हुई सेवाओं की सराहना
देहरादून। दून अस्पताल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना समेत अन्य अफसरों, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और कोरोनाकाल में उनकी लीडरशिप को जज्बे वाली बताया। डा. खत्री ने डॉक्टरों से एक कदम आगे आगे मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया। अफसरों से सही कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और गलत पर कार्रवाई की अपील की। कहा कि इससे सिस्टम पर विश्वास बनता है और सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस दौरान संयुक्त निदेशक डा. एमके पंत, एमएस डा. युसुफ रिजवी, डीएमएस डा. धनंजय डोभाल, कोरोना नोडल अफसर डा. अनुराग अग्रवाल, डा. केसी पंत, डा. नारायणजीत सिंह, डा. चित्रा जोशी, डा. अनिल जोशी, डा. सुशील ओझा, डा. अशोक कुमार, डा. विशाल कौशिक, डा. भावना पंत, डा. शशि उप्रेती, डा. शांति पांडेय, डा. दौलत सिंह, डा. जेएस राणा, डा. हरीश बसेडा, डा. अंकुर पांडेय, डा. मुकेश उपाध्याय, एओ दीपक राणा, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ सुधा कुकरेती, दिनेश रावत और जसवंत रावत, गौरव चौहान, विनोद नैनवाल, रोहित वर्मा, उदयन कुमार, सुभाष शर्मा, रूचि सेमवाल, कुसुम पुर्वाल, निधि काला, मीनाक्षी जखमोला, जीएस थलवाल, मंजु चौहान, विद्या चौबे, शकुंतला नौटियाल, विजय राज, रजनी सती आदि मौजूद रहे।
