उत्तराखण्डमुख्य समाचार

स्वीटफ ने स्थापना दिवस मनाया

नई टिहरी

सोशल विकास टैक्नीकल फाउंडेशन (स्वीटफ) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। संस्था के अध्यक्ष धीरेन्द्र भंडारी ने कहा कि संस्था समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देती रहती है, साथ ही सामाजिक क्षेत्र जिसमें जल जीवन मिशन, पर्यावरण संरक्षण, पंचायती राज, डिजिटल प्रशिक्षण आदि पर भी कार्य करती रहती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेलूर के ग्राम प्रधान पशुराम डोभाल कहा कि स्वरोजगार हेतु सभी को मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक अधिक से कार्य करने की जरुरत है,ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर तकनीकी प्रबंधक गौरव उनियाल, भुवनेश्वरी राणा, सोनू कुमार, गुड्डी भंडारी, राम कुंवर सेमवाल, दर्मियान राणा, विपिन भंडारी आदि मौजूद थे।