उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बाल रोग विशेषज्ञ के लौटने से राहत

अल्मोड़ा

जिला अस्पताल में सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ मिलने से तीमारदारों ने राहत की सांस ली। वहीं साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से पर्चा काउंटर, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन कक्ष, फिजिशियन कक्ष, जांच लैब के बाहर मरीजों की भीड़ रहीं। भीड़ अधिक होने से मरीजों को बारी के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा।