नववर्ष पर जनकल्याण की कामना की
रुडकी
नववर्ष 2023 के प्रथम दिन माता मन्कामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर में नववर्ष मनाया गया। भारतीय संस्कृति व संस्कार के साथ मंदिर ट्रस्टी सलेक चंद जैन ने परिवार सहित माता भगवती मन्कामेश्वरी दुर्गा देवी को फूलों की पुष्पांजलि अर्पित कर नए वर्ष हर्षोल्लास व नाच गाकर मनाया। माता भगवती मन्कामेश्वरी दुर्गा देवी से समस्त जनकल्याण की कामना की। समाजसेवी नवीन कुमार जैन ने माता से प्रार्थना की कि हमारा देश हमेशा उन्नति शिखर पर स्थान बनाएं रखे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रहित में जन कल्याण कार्य करते रहे। इस अवसर पर मनोज कुमार जैन,अनुज कुमार जैन, अंतरिक्ष जैन, यश जैन, क्रिष जैन, नैना, वर्णिका, कर्षना, कीर्ति, मिशी, सांची जैन, रेखा जैन, अलका जैन, दीपा जैन, ईशा जैन, पूजा जैन, रजनी कौशिक, उमा मित्तल, सरला वर्मा, उमेश, इंदु वर्मा, राखी गुप्ता, सुनन्दा शुक्ला, सुनील वर्मा, सुरेश गुप्ता और सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
