असहाय और गरीबों को कंबल बांटे
चम्पावत। असहाय और गरीबों को कंबल बांटे गए। नगर पालिका और रेडक्रास समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार को नगर पालिका और रेडक्रास ने संयुक्त रूप से गरीबों को कंबल बांटे। एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल ने एक दर्जन से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, रेडक्रास समिति के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट, नरेश आदि मौजूद रहे।
