लोहाघाट में क्रय विक्रय केन्द्र का शुभारंभ
चम्पावत। हनुमान मंदिर मार्ग में सीएम घसियारी योजना के अंतर्गत क्रय विक्रय केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। केन्द्र में पुशपालकों के लिए साइलेज आदि बिक्री की जा रही है। कृषि, ग्राम्य और सहकारिता सचिव बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने साइलेज बिक्री केन्द्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि पशुपालकों को केन्द्र का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। समिति के सचिव मनोहर दत्त सती ने बताया कि पशुपालकों को अपने जानवरों को नियमित रुप से खाने के साथ साइलेज को मिलाना चाहिए। जिससे दूध की मात्रा में वृद्धि होगी। इस मौके पर जिला सहायक निबंधक पानसिंह राणा, महेश बोहरा, आएस रावत, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।
