मालरोड मार्ग का नाम परिवर्तित कर प्रथम सीडीएस स्व. बिपिन रावत के नाम पर रखे जाने का अनुरोध
देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जनपद देहरादून के अंतर्गत बिन्दाल पुल से गढ़ी कैंट तक मालरोड मार्ग का नाम परिवर्तित कर भारत के प्रथम चीफ अफिं डिफेंस स्टफिं स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से रखें जानेे का अनुरोध किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र मसूरी, जनपद देहरादून ह्उŸाराखण्डΩ के अन्तर्गत बिन्दाल पुल से गढ़ी कैंट तक मालरोड मार्ग स्थित है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अंग्रेजों के जमाने से सैनिकों एवं जनसामान्य यातायात हेतु संचालित है। उन्होंने कहा कि यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि जनहित एवं सैन्य हित में जनपद देहरादून के अन्तर्गत बिन्दाल पुल से गढ़ी कैंट तक माल रोड मार्ग का नाम परिवर्तित कर भारत के प्रथम चीफ अफिं डिफेंस स्टफिं ह्सीडीएसΩ जनरल बिपिन रावत के नाम से रखा जाए। उन्होंने कहा कि इससे हमारे प्रदेश ही नहीं अपितु समुचित देश के लिए गौरव की बात होगी।
