चैरिटी मेला 21 दिसंबर को
कोटद्वार
पदमपुर सुखरौ स्थित सेंट जोजेफ कान्वेंट स्कूल की सामाजिक कार्य समिति की ओर से विद्यार्थियों की सहभागिता से 21 दिसंबर को चैरिटी मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की भावना जागृत कर उनको समाज के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ बनाना है। यह जानकारी स्कूल प्रबंधक फादर जोस अलुकल ने दी।
