उत्तराखण्डमुख्य समाचार

वृहद सफाई अभियान चलाया

चमोली

राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर और खुड गदेरा में वृहद सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के स्वयं सेवियों ने विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को भी सुधारा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह ( पेड़ वाले गुरुजी ) के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जल स्रोतों के संरक्षण और वनों को हरा बनाने का संकल्प लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह ने बताया इस अवसर पर पोस्टर, निबंध, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।