लापता की गुमशुदगी दर्ज
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाथल निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 46 वर्षीय जीजा राकेश निवासी गांव तांशीपुर कोतवाली मंगलौर 26 नवंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं लगा। इसके बाद अब पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
